Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

1 मार्च को पेश किया जाएगा मध्य प्रदेश का बजट कांग्रेश लाएगी सदन में कटौती प्रस्ताव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया बड़ा बयान

भोपाल(kundeshwartimes)

मध्यप्रदेश विधानसभा में बुधवार यनि कल 01 मार्च को पेश होने जा रहे बजट को लेकर कांग्रेस सदन में कटौती प्रस्ताव लेकर आएगी. नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने इशारे इशारे में कहा है कि सरकार योजनाओं के नाम पर अनावश्यक खर्च कर रही है और इसलिए सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के विधायकों द्वारा सदन में कटौती प्रस्ताव रखे जाएंगे. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्यपाल के अभिभाषण के जरिए सरकार की झूठी वाहवाही लूटी हैं. उधर, मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण को झूठा बताए जाने को स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया है.

नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह बोले

शिवराज सरकार ने राज्यपाल से अपनी झूठी वाहवाही कराई : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने अपनी असफल योजनाओं को राज्यपाल के अभिभाषण के जरिए सफल बताया है. अभिभाषण के जरिए झूठे तथ्य सदन में रखे गए और बताया गया कि 2007 से लेकर 2023 तक 23.30 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं, जबकि वही सरकार पहले ही सदन में जानकारी दे चुकी है कि अभी तक सिर्फ 3:30 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं. सरकार ने अभिभाषण में अपनी झूठी तारीफ कराई है. डॉ.गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं के जरिए अनावश्यक खर्च करने में जुटी हुई है. इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों द्वारा सदन में कटौती प्रस्ताव रखे जाएंगे.

कांग्रेस सदन में शिवराज सरकार से मांगेगी 18 साल का हिसाब

 

उधर, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि प्रदेश के बजट को लेकर किसी तरह की उम्मीद बची नहीं है. सरकार को बताना चाहिए कि आखिर प्रदेश के ऊपर साढे़ 4 लाख करोड़ का कर्ज कैसे हो गया. कांग्रेस ने शिवराज सरकार से उनके 18 सालों के कार्यकाल का सदन में विवरण पेश करने की मांग की कमर कस रखी है. उनसे पूछा जाएगा कि पिछले 18 सालों के दौरान जो प्रदेश में सरकार द्वारा घोषणा की गईं, उनका आखिर क्या हुआ. वहीं, कांग्रेस द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण पर टिप्पणी किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि राज्यपाल ने सदन में अभिभाषण में गलत जानकारी पेश की है. संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति पर इस तरह के आरोप लगाना लोकतंत्र की अच्छी परंपरा नहीं है. कांग्रेस द्वारा जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, वह बेहद ही निंदा करने योग्य हैं.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »