Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

11 वर्षीय मासूम छात्रा से दुष्कर्म,जनेह पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,छात्रा के परिजनों ने पुलिस चौकी में किया हंगामा,पुलिस वाहन में की तोड़फोड़।।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो दुर्गेश गुलशन यादव की रिपोर्ट

त्योंथर/रीवा ( kundeshwar times )- बीते दिवस जिले के जनेह थानाक्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम छात्रा से दुष्कर्म की गम्भीर घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिया।दरअसल स्कूल से अपने चचेरे भाई के साथ घर वापस जा रही मासूम छात्रा को गांव के दो युवकों ने बहला-फुसलाकर घर छोड़ने की बात कह कर छात्रा को मोटर बाइक में बैठाकर सूनसान जगह से बेरहमी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।छात्रा की हालत गम्भीर होने पर घटना स्थल से आरोपी फरार हो गया लेकिन छात्रा के चचेरे भाई ने समय रहते परिजनों को सूचना दी।घटना की जानकारी लगते ही परिजन जनेह थाना पहुंचकर पूरा घटनाक्रम थानाप्रभारी को सुनाया तो पुलिस के नीचे से जमीन खिसक गई।पुलिस ने बिना देरी किये एफआईआर दर्ज करते हुए छात्रा को इलाज के लिए संजय गांधी चिकित्सालय रीवा में भर्ती कराया।

पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी,आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद थानाप्रभारी शैल यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए अपनी टीम व मुखबिर तंत्र के मेहनत के बलबूते दुष्कर्म के आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम रात भर हाँथ पैर चलाती रही।सुबह होते ही आरोपी के बारे में जानकारी मिली कि घर पर ही शराब और मांस का सेवन कर रहा है।इसके बाद गढ़ी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल सोनकर व आ.धनन्जय यादव ने तत्काल मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर चौकी लाये।

आरोपी को अपने हवाले की मांग को लेकर भीड़ ने किया घण्टो प्रदर्शन

छात्रा के परिजनों को जैसे ही जानकारी लगी कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस चौकी में रखा है,परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ चौकी में घुस आयी।आरोपी को अपने हवाले करने की मांग पर परिजनों व पुलिस में तीखी बहस भी हुई,भीड़ ने पुलिस वाहन में तोड़फोफ करते हुए आरोपी को बाहर निकालने के लिए लॉकअप का दरवाजा भी तोड़ने का प्रयास करते रहे।हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल की मुस्तैदी व एसडीओपी उदित मिश्रा व थानाप्रभारी शैल यादव की संवेदनशीलता ने स्तिथि को काफी हद तक नियंत्रण करने में सफलता हासिल की।

एसडीएम व एसडीओपी की समझाइश के बाद माने परिजन

ग्रामीणों की मंशा को भांप पुलिस के आला-अधिकारियों ने कई थानों का पुलिस बल भेजा।प्रशाशनिक अधिकारियों में त्योंथर एसडीएम पीके पांडेय व एसडीओपी उदित मिश्रा ने परिजनों को आश्वस्त किया कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलेगा,तब जाकर परिजन शांत हुए और अपने अपने घर को गए।

मौके पर कई थानों का बल रहा मौजूद

त्योंथर व डभौरा अनुभाग के साथ ही सिरमौर अनुभाग के समस्त थानों के थानाप्रभारी व पुलिस लाइन रीवा से वज्र वाहन व भारी तादात में पुलिस बल आया।जिसमे प्रमुख रूप से डभौरा एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे, निरी. गोकुलानंद पांडेय,निरी. विजय सिंह बघेल,उपनि. ऋषभ सिंह बघेल,उपनि. संजीव शर्मा,उपनि.महेंद्र सिंह,उपनि. रामशिरोमणि बागरी,उपनि. कन्हैया बघेल,उपनि. अभिषेक खरे के साथ ही पुलिस का अमला मौजूद रहा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »