Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सिद्ध पीठ के समान है बैकुंठ धाम

सिद्ध पीठ के समान है बैकुंठ धाम

मनीष वाघेला

थांदला पद्मावती नदी के सुरम्य तट पर स्थित सरस्वती नंदन स्वामी की समाधि स्थल होने से यह क्षेत्र बैकुंठ धाम के नाम से जाना जाता है वह किसी सिद्ध पीठ से नहीं है मूलतः गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र प्रदेश के कई हिस्सों से गुरुदेव के अनुयाई यहां पहुंच कर सुकून महसूस करते हैं वह प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सप्ताह भर से नाम सकीर्तन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते बैकुंठ धाम में चल रहे नाम सकीर्तन पर भी कोरोना का साया है धाम के अध्यक्ष राजेंद्र अग्निहोत्री व आश्रम प्रभारी भूदेव आचार्य ने गणतंत्र दिवस पर बैकुंठ धाम परिसर में प्रेस वार्ता कर बताया कि गुरुदेव की मंशा के अनुरूप कोई भी अनुयाई बैकुंठ धाम में दर्शन हेतु आता है वह भूखा ना जाए समाधि स्थल पर कई भक्तों की मनचाही मुराद पूरी होती हैं वह मुरादे पूरी होने के बाद सपरिवार के साथ यहां आते भी हैं आचार्य ने कहा कि युवा पीढ़ी को अध्यात्म की ओर जोड़ना बैकुंठ धाम का लक्ष्य है जिस और समिति के सभी सदस्य गण इस ओर अग्रसर हो रहे हैं यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सप्ताह भर के कीर्तन भी इस बार सीमित लोगों की उपस्थिति में ही संपन्न हो रहे हैं विगत सप्ताह भर से चल रहे नाम स कीर्तन की पूर्णाहुति गुरुवार आज संपन्न होगी प्रेस वार्ता में समाधि स्थल का महत्व प्रतिपादित करते हुए आश्रम प्रभारी ने बताया कि राजाओं के समय इस वीरान स्थल पर गुरुदेव सरस्वती नंदन स्वामी ने एक माह तक समाधि लेकर साधना की थी जहां प्रतिदिन समाधि लेने के बाद राजाओं के समय नियुक्त पुलिसकर्मी व पहरेदार की उपस्थिति में एक महा बाद गुरुदेव सकुशल बाहर निकले थे आज पर्यंत 1940 से लगाकर आज पर्यंत समाधि स्थल पर शुद्ध घी का अखंड दीप प्रज्वलित हो रहा है जो अनवरत जारी है प्रेसवार्ता में धाम की सचिव व शासकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ जया पाठक ने कहा कि इस परिसर में हम अपनी सेवा देखकर गुरुदेव के रज कण की धुली के समान भी नहीं है हमारा उद्देश्य है कि आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो प्रेस वार्ता में भागवत पुराण का उल्लेख करते हुए डॉ पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण ने नारद से भी कहा था कि अब मैं कलयुग में भजनों व कीर्तन में आऊंगा पाठक ने बैकुंठ धाम से जुड़ी व पुरानी पीढ़ी के अनुभवों को साझा किया इस अवसर पर धाम से कोषाध्यक्ष भागवत शुक्ला, ओमप्रकाश बेरागी,नामदेव आचार्य, ,तरुण भट ,किशोर आचार्य, अनिल पाठक,तुषार भट,श्रीरंग आचार्य,रविंद सोनी,कंचन भाईजगदीप आचार्य,निरंजन पाठक,मौजूद थे

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »