Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

11,885 चयनित शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी; 15 दिन में पूरा करें ऐ काम,शिक्षकों की कमी होगी दूर

भोपाल(kundeshwartimes)- मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षक वर्ग 2 एवं 3 की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं. चयनित शिक्षकों के सभी नियुक्ति आदेश और लिस्ट जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय से जारी किए गए हैं.

गुरुवार को एमपी स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत 11885 नव चयनित शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं. इस बात की जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ट्वीट के जरिए दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी पा सकते हैं

स्कूल शिक्षा विभाग ने 11,885 नव चयनित शिक्षकों के नियुक्ति आदेश किए जारी

बता दें चयनित शिक्षकों के सभी नियुक्ति आदेश एवं सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किए गए हैं. नियुक्ति आदेश और सूची के साथ निर्देशित किया गया है कि चयनित शिक्षक 15 दिवस के भीतर अपने पदस्थापना स्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्हें समय पर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. दस्तावेजों के परीक्षणोपरांत उन्हें स्कूल में पदस्थापना के लिए भेजा जाएगा.

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है. श्री परमार ने कहा है कि आशा करता हूँ कि आप सभी पूर्ण समर्पण से राष्ट्र के भावी कर्णधारों को मूल्य आधारित शिक्षा देकर श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण कर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे. श्री परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं समृद्ध शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »