Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

12 हजार की रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ाप्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने मांगी थी रकम

कटनी(kundeshwartimes)- जिले में भ्रष्ट कर्मचारियों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है। आए दिन कोई न कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा जा रहा है। बुधवार को कटनी में फिर एक सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा गया। जिले के बरही नगर परिषद के सहायक राजस्व निरीक्षक को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित ने नगर परिषद क्षेत्र के एक युवक से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 12 हजार रुपये मांगे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने जबलपुर लोकायुक्त को की थी। जिसके बाद आरोपित को ट्रेप करते हुए लोकायुक्त ने बुधवार को यह कार्रवाई की और रिश्वत की रकम लेते हुए आरोपित सहायक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

आवेदक ने नगर परिषद में लगाया था आवेदन

जानकारी के अनुसार भीम प्रसाद कचैर निवासी छिंदिया टोला वार्ड नंबर 12 बरही ने पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के संबंध में नगर परिषद में आवेदन लगाया था। योजना के तहत मकान स्वीकृत करने के एवज में अक्षय जोशी सहायक राजस्व निरीक्षक नगर परिषद बरही ने भीम से 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत भीम कचेर ने जबलपुर पहुंचकर लोकायुक्त एसपी को की थी। लोकायुक्त एसपी ने मामले का सत्यापन कराया और घटना में सत्यता पाए जाने के बाद बुधवार को डीएसपी दिलीप झरबड़े के नेतृत्व में टीम कटनी के बरही भेजी। इस दौरान टीम के सदस्य चारो तरफ फैल गए और आवेदक को पैसे देकर सहायक राजस्व निरीक्षक के पास भेजा। जैसे ही नगर परिषद कार्यालय के बाहर सड़क पर भीम ने सहायक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत के 12 हजार रुपये दिए और उसका इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपित को दबोच लिया। नगर परिषद कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई होते ही हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम आरोपित को नगर परिषद के कार्यालय लेकर गई है, जहां पर आरोपित सहयाक निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही की गई है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »