Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

14 मार्च से प्रदेश में एक बार फिर छाएंगे बादल,मध्‍य प्रदेश में दो दिन बढ़ेगा तापमान फिर वर्षा होने के आसार

भोपाल(kundeshwartimes)- वर्तमान में मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही एक द्रोणिका के कारण कुछ नमी आ रही है। इसके चलते कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं, लेकिन यह मौसम प्रणाली कमजोर पड़ गई है। इस वजह से अभी दो दिनों तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 14 मार्च से प्रदेश में एक बार फिर बादल छाने लगेंगे। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ एक बार फिर वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक प्रदेश में कहीं भी वर्षा रिकार्ड नहीं हुई। लगभग सभी जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश के मध्य से होकर मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस मौसम प्रणाली के असर से वातावरण में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं।

हालांकि यह मौसम प्रणाली कमजोर पड़ चुकी है। वातावरण में नमी कम होने के कारण तापमान बढ़ने लगा है। 13-14 मार्च तक दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। 12-13 मार्च की रात में एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के आसार हैं। उसके प्रभाव से 14 मार्च की शाम से बादल छाने लगेंगे। साथ ही अलग-अलग शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा का एक और दौर शुरू हो सकता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »