Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

15 फीट नीचे नहर में गिरी स्कॉर्पियो, पांच लोगों की मौत,अनियंत्रित होकर नहर में गिरी स्काँर्पियो

छपरा(kundeshwartimes) बिहार के सारण में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है. मशरक के कर्ण कुदरिया गांव में एक स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक किसी तरह गाड़ी से निकलने में कामयाब रहा. सभी श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे.घटना मशरक थाना क्षेत्र के चालीस आरडी नहर के पास की है. बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार के लोग सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगही गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. गुरुवार की देर रात सभी लोग श्राद्ध कार्यक्रम से गोपालगंज के लिए निकले, लेकिन मशरक थाना क्षेत्र के आरडी नहर के पास स्कॉर्पियो 15 फीट गहरी नहर में गिर गई.हादसे के वक्त गाड़ी में छह लोग सवार थे. जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. गाड़ी से बाहर निकले शख्स के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन उनमें से किसी की जान नहीं बचाई जा सकी.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा: बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार लोग बगही गांव में आयोजित एक श्राद्ध में शामिल होकर मशरक के पदमपुर निवासी एक व्यक्ति को छोड़ने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को जानकारी दे दी है.
मरने वालों में छपरा के एक और गोपालगंज के चार शख्स: मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के पदमपुर निवासी रामचंद्र साह (65 वर्ष), गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव निवासी लाल बाबू साह (45 वर्ष), सुधीर कुमार (14 वर्ष), दिनेश सिंह (52 वर्ष) और एकडेरवा गांव निवासी सूरज प्रसाद (40 वर्ष) के रूप में हुई है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »