Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

166 साल बाद स्वदेश आया वीर सपूत आलम बेग का नरमुंड, परिजनों को सौंपा जाएगा

कानपुर(kundeshwartimes)-  शहर के लिए एक ऐतिहासिक जानकारी अचानक ही सामने आ गई है. 166 साल बाद कानपुर के वीर सिपाही आलम बेग की खोपड़ी को भारत लाने में वैज्ञानिकों को सफलता मिल गई है. ऐसे में अब पंजाब पुलिस दिल्ली में रहने वाले आलम बेग के परिवारीजनों से मुलाकात करेगी और उन्हें यह नरमुंड सौंपेगी. इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. वहीं, इस नरमुंड की जांच बीएचयू के जीन प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे करेंगे. यह वही प्रोफेसर हैं, जिन्होंने मार्च 2014 में अजनाला में मिले 200 से अधिक नरमुंडों की डीएनए जांच को लेकर लगातार अपना शोध कार्य जारी रखा है. देश और दुनिया के साथ ही अब इस मामले की चर्चा पूरे शहर में जोरों पर है.

कैसे हुई शिनाख्त

इस पूरे मामले पर बीएचयू के प्रोफेसर (जीन) ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि 1963 में लंदन में एक कपल को एक पब में आलम बेग (प्रो. वैगनर की रिसर्च परिणाम के आधार पर जो दावा किया गया) का नरमुंड दिखा. कपल ने फौरन ही उस नरमुंड को ले जाने की इच्छा जताई. जब उन्हें नरमुंड मिल गया तो खोपड़ी की आंखों के पास बने छिद्र में एक चिट्ठी जैसा कागज था. इसमें आलम बेग की पूरी जानकारी लिखी थी. उस कपल ने यूके में प्रो. वैगनर से संपर्क किया. प्रो. वैगनर ने उस नरमुंड पर शोध किया और कई सालों बाद जो परिणाम उन्हें मिले उसके आधार पर यह दावा कर दिया कि यह खोपड़ी भारत के वीर सपूत आलम बेग की है.

वहीं, इस मामले में चंडीगढ़ विवि के प्रो. जेएस सहरावत ने केंद्र और ब्रिटिश सरकार के अलावा यूके के इतिहासकार ए. वैगनर से संपर्क किया था. इसके बाद खोपड़ी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया. पिछले हफ्ते ही यह खोपड़ी प्रो. सहरावत के पास पहुंच गई. अब, खोपड़ी के भारत पहुंचने पर अजनाला कांड का खुलासा करने वाले इतिहासकार सुरेंद्र कोचर व उनकी टीम का हिस्सा रहे प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने खुशी जताई है.
जल्द अंतिम संस्कार होगा, फिर डीएनए जांच पर शोध: प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि पहले खोपड़ी को परिजनों को सौंपा जाएगा. उसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी होगी हालांकि, इसी बीच डीएनए जांच के लिए कवायद शुरू कर देंगे. ताकि, जो अन्य रहस्य हैं, उनसे भी पर्दा उठ सके और सटीक जानकारी सामने आ सके.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »