Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा में खुले बोरवेल में गिरा 6 वर्षीय मासूम, बच्चे तक नहीं पहुंच पा रहा रेस्क्यू टीम का कैमरा।।उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

रीवा(kundeshwartimes) जिले के जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिका गांव में शुक्रवार को देर दोपहर 6 वर्षीय मासूम खेलते समय खुले बोरबेल में जा गिरा। जिसकी सूचना आनंद फानन में पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन बीमा के पर पहुंच गया जहां रेस्क्यू टीम को बुलाकर बच्चों को बचाने का प्रयास जारी कर दिया गया है।बताया गया है कि शाम 7:00 बजे तक जहां रेस्क्यू टीम ने बोरवेल से सटाकर स्लीव कोड लिया है वही अभी भी रेस्क्यू टीम का कैमरा बच्चे तक नहीं पहुंच पा रहा है जिसके कारण यह ठीक से नहीं कहा जा सकता कि बच्चे की हालत क्या है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मयंक आदिवासी पुत्र विजय आदिवासी उम्र 6 वर्ष शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब खुले बोरबेल में खेलते समय गिर गया।

थाना प्रभारी ने दिखाई तत्परता

घटना की सूचना पर तत्काल जनेह थाना प्रभारी कन्हैया बघेल समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।जहां जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे को खुदवाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मयंक गेहूं के खेत में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दरमियान वो अचानक फिसलकर बोरबेल में जा गिरा। जिसकी सूचना साथ खेल रहे बच्चों ने मयंक के घर वालों को दी। स्थानीय लोगों और परिजनों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल बच्चे को सुरक्षित तरीके से बोरबेल से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बोरबेल 60 फीट गहरा है।

पूर्व में जारी किए गए थे निर्देश

बताते चलें कि राज्य सरकार के निर्देश पर कलेक्टर रीवा ने सभी एसडीएम को आदेश जारी कर खुले हुए बोरवेल को ढकने के निर्देश जारी किए थे। बावजूद इसके निर्देश का पालन नहीं किया गया जिसका नतीजा यह हुआ कि उक्त घटना प्रकाश में आई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी

सूचना मिलने के के बाद ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एवं एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। अभी रेस्क्यू टीम का कैमरा बच्चे तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके कारण बच्चों की हालत बताना मुश्किल है रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है हम प्रयास कर रहे हैं बच्चे को सब कुशल बाहर निकला जा सके ।

प्रतिभा पाल, कलेक्टर, रीवा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »