Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

2021 से फरार हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी हुआ गिरफ्तार,18 मुकदमे हैं दर्ज

सवाईमाधोपुर(kundeshwartimes) जिले के हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सद्दाम पर 18 मुकदमे दर्ज हैं.पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बुधवार को एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी की गिरफ्तारी का खुलासा किया. अगरवाला ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी जिले का हार्डकोर अपराधी है और कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है. सद्दाम बिहारी पर कुल 18 मुकदमे हैं. जिनमें हत्या के प्रयास, SC/ST गंभीर मारपीट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे हैं. जिनमें से 3 मुकदमों में सद्दाम वर्ष 2021 से ही फरार चल रहा था

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी को ढूंढने के कई प्रयास भी किए, लेकिन यह पुलिस के हाथ नहीं लगा. जिसके बाद पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई जिसमें उप निरीक्षक साइबर सेल अजीत मोगा, लक्ष्मण सिंह हेड कांस्टेबल, राजकुमार साइबर सेल, विजय सिंह, बुद्धि प्रकाश और केदार प्रसाद को शामिल किया गया. टीम ने 16 दिन तक लगातार अपराधी का पीछा करते हुए 65 टोल नाको के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के फरारी काटने वाले स्थानों पर भी पुलिस की टीम ने जाकर अनुसंधान किया. जिसके आधार पर पुलिस टीम ने इंदौर के पास फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी गंभीर मामलों में वांछित भी है. हाल ही में 26 फरवरी को सद्दाम बिहारी ने सिटी एरिया में किसी को बंदूक दिखाकर धमकी देने का प्रयास किया था. तब से ही पुलिस इसका पीछा कर रही थी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बीच में सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी बात कर विदेश भी चला गया था. पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने कहा कि पुलिस कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी सद्दाम बिहारी को अलग-अलग मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है. सद्दाम बिहारी के द्वारा कई लोगों को हथियार देने की बात भी अनुसंधान में सामने आई है. जिसको लेकर भी पुलिस अधिकारियों की गठित टीम द्वारा तफ्तीश की जा रही है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »