Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

23 अप्रैल को भोपाल कूच करने हेतु शिक्षक हो रहे लामबंद,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)-आजाद अध्यापक शिक्षक के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के अध्यापक शिक्षक संवर्ग के शिक्षक भाई बहन अपनी मागों वरिष्ठता,क्रमोन्नति, पदोन्नती,पुरानी पेंशन की बहाली सहित कई आवश्यक मागों हेतु एक बार फिर 23 अप्रैल को भोपाल कूच करेंगे।उक्त कार्यक्रम हेतु प्रभावी रणनीति की तैयारी हेतु सिंगरौली जिलाध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी के निर्देशन तथा ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश्वर द्विवेदी की अध्यक्षता में दिनांक 09 अप्रैल को शिक्षक साथियों की आवश्यक बैठक का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर में शाम 04 बजे आहूत की गई है।ब्लॉक अध्यक्ष देवसर अखिलेश्वर द्विवेदी से की गई चर्चा के दौरान उनके द्वारा बताया गया की इस बैठक में स्थानीय सभी संगठनों के पदाधिकारियों से अपील की गई है की वे भी अपने साथियों के साथ उपस्थित रहें ताकि इस बार एक जुटता के साथ प्रभावी तरीके से हम सरकार तक अपनी बात पहुंचा सकें क्योंकि प्रदेश का शिक्षक अपने अधिकारों हेतु ज्ञापन और रैलियां करते करते थक चुका है।उक्त बैठक में स्थानीय समस्याओं तथा संगठन के विस्तार पर भी अहम चर्चाएं होनी हैं।श्री द्विवेदी द्वारा स्थानीय सभी साथियों से भी आग्रह किया गया की सभी भाई बहन भी अपने अधिकारों की प्राप्ति हेतु अपनी सहभागिता अवश्य करें क्योंकि अब हम सब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुके हैं की बिना निर्णायक संघर्ष के अब हमे अपने अधिकारों की प्राप्ति नहीं होने वाली है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »