Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

23 सरपंच सचिवों पर लोकायुक्त की गिरी गाज भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा पुलिया निर्माण व हैंडपंप में राशि गबन का है आरोप,कुंडेश्वर टाइम्स के लिए अनूप कुशवाहा की रिपोर्ट

रीवा (kundeshwartimes)- लोकायुक्त की रीवा इकाई ने भ्रष्टाचार के मामले में जांच के बाद 23 पंचायतों के सरपंच और सचिवों पर एफआइआर दर्ज की है। मामला अनूपपुर जिले का है, जहां पुलिया निर्माण और हैंडपंप उत्खनन से जुड़े कामों में भ्रष्टाचार किया गया।

कोतमा के मनोज सोनी ने शिकायत में बताया है कि वर्ष 2016-17, 2017-18 और 2018-19 में जनपद पंचायत अनूपपुर जिले के अंतर्गत आने वाली 17 ग्राम पंचायतों में 19 स्थानों पर पुलिया निर्माण और 23 पंचायतों में 78 जगह हैंडपंप उत्खनन के नाम पर 2.32 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है।

लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया, दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि नियम विरुद्ध भुगतान हुआ है। इसलिए 23 पंचायतों के तत्कालीन सरपंच, सचिवों के साथ फर्म संचालक पर केस दर्ज किया गया है।

पंचायतों में बिना काम के ही रुपए निकाल लिए गए

ज्ञात हो इससे पहले राशन की दुकानों पर भी कार्रवाई के दौरान भी मामला दर्ज किया गया था। करीब 1 साल पहले म.प्र. के नर्मदापुरम में राशन कार्ड में हेराफेरी कर लाखों रुपए के राशन घोटाले का मामला उजागर हुआ था। उस समय जो जानकारी सामने आई थी। उसके अनुसार यह घोटाला खाद्य विभाग की महिला फूड इंस्पेक्टर और सोसायटी के प्रबंधक ने मिलकर किया था।
इसके तहत जो आरोप सामने आए थे उसके अनुसार राशनकार्ड में हेराफेरी कर 23 माह तक शासन को 19.15 लाख रुपए की चपत लगाई। मामला साल 2008-2009 का है। आपको बता दें कि उस समय 14 साल पुराने घोटाले में कार्रवाई हुई। महिला कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और हर्ष शिक्षित बेरोजगार मर्यादित सहकारी समिति के प्रबंधक के खिलाफ देहात थाने में केस दर्ज हुआ है। मप्र विनिदिष्ट भ्रष्ट आवरण अधिनियम की धारा 3/33, आईपीसी की धारा 420, 409,467,468 के तहत दोनों को आरोपी बनाया गया था।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »