Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

26 हजार रुपए की 70 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार ।। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक संपति दास गुप्ता की रिपोर्ट

हनुमना(kundeshwartimes)- रीवा जिले में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की गई। इसी कड़ी में हनुमाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जहां एक ओर हनुमाना पुलिस द्वारा निरंतर मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान छेड़ कर कई कीर्तिमान बनाए गए हैं तो वहीं दूसरी ओर हनुमना पुलिस द्वारा 26 हजार रुपए की 70 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। साथ ही दो आरोपी गिरफ्तार हुए है। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 245/23 आईपीसी की धारा 34 (2) मप्र आबकारी अधिनियम का प्रकरण दर्जकर कोर्ट में पेश किया है।


हनुमना थाना प्रभारी चेतन मर्सकोले ने बताया कि 13 जून को एक मुखबिर से सूचना आई। पता चला कि एक बिना नंबर की होण्डा शाइन बाइक पर दो तस्कर बीच में सफेद रंग के बोरे पर अवैध रूप से शराब की खेप लेकर खटखरी की तरफ से नेशनल हाईवे 135 होकर हनुमना कस्बे में बिक्री के लिए आ रहे है। ऐसे में पुलिस ने रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर बढैया प्राइमरी स्कूल के सामने घेराबन्दी की। तब बिना नंबर की बाइक की तलाशी ली गई। बीच में रखी सफेद रंग की बोरी चेक करने पर 70 लीटर शराब निकली है। बाजार में अवैध शराब कीमती 26344 रुपए है। साथ ही बाइक को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है।

ये गिरफ्तार आरोपी

हनुमना पुलिस ने अरविन्द सिंह उर्फ आरबी पुत्र रावेन्द्र बहादुर सिंह 30 वर्ष और रफी मोहम्मद उर्फ छोटे पुत्र स्व. नासिर अली 40 वर्ष दोनों निवासी बिछरहटा थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 292 पाव सील बन्द देशी प्लेन शराब, 100 पाव गोवा व्हिस्की, एक 50 हजार रुपए की बाइक बरामद की है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

उप. निरी. चेतन मार्सकोले, स. उप. निरी. संतोष सिंह चौहान, इंद्रेश पांडे, आर. नितिन शुक्ला, शिव दुबे, कन्हैया सिंह, दिवाकर सिंह, विकास सिंह, सुरेंद्र यादव, शुभम दुबे, अल्का सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »