Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

6 वर्षीय की बच्ची के साथ 12 साल के बच्चे ने की दरिंदगी,पुलिस ने दर्ज किया मामला, पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा

रीवा(kundeshwartimes)- एक अबोध बच्ची के साथ बच्चे ने दरिंदगी की है। पीडि़ता द्वारा परिजनों को जानकारी देने पर घटना सामने आई जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीडि़त बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पेड़ के समीप सूनसान स्थान में ले गया था बच्ची को

रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची दरिंदगी की शिकार हुई है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव का ही एक 12 वर्षीय बच्चा वहां पहुंच गया जो बच्ची को अपने साथ सूनसान स्थान में पेड़ के नीचे ले गया। इस दौरान उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। जब उसे दर्द हुआ तो वह रोने लगी। डर के कारण बच्चा उसे छोड़कर भाग दिया।
घर पहुंचकर परिजनों को दी घटना की जानकारी
रोती बिलखती बच्ची घर पहुंची। जब परिजनों ने उससे रोने का कारण पूंछा तो उसने बच्चे द्वारा की गई हरकत उनको बताई। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। वे बच्ची को लेकर सीधे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया और बच्ची का अस्पताल में परीक्षण करवाया। हालांकि उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस बच्चे को भी पूछताछ के लिए थाने ले आई थी। महज 12 वर्ष के बच्चे की हरकत देखकर पूरा परिवार सदमे में है।

मोबाइल का उपयोग बच्चों को बना रहा विकृत मानसिकता का शिकार

मोबाइल का उपयोग बच्चों को विकृत मानसिकता का शिकार बना रहा है। कम उम्र में ही बच्चों को ऐसी जानकारियां मिल जाती है जिसे वे उत्सकुतावश करने का प्रयास कर रहे है। मोबाइल में अक्सर इस तरह के फोटो व वीडियो आ जाते है जो बच्चों की नजर में आ जाते है। इन्हें देखकर बच्चे धीरे-धीरे विकृत मानसिकता का शिकार हो जाते है। बच्चों को अधिक समय तक मोबाइल न दे और मोबाइल पर वे क्या देख रहे है इस पर लगातार निगरानी की आवश्यकता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »