Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

75 दिनों से जारी है वृक्षारोपण अभियान,बारिश में भीगते हुए भी किया वृक्षारोपण,छिंदवाड़ा से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो भुवनलाल कुशवाहा की रिपोर्ट

 

छिंदवाड़ा। पिछले 75 दिनों से लगातार वृक्षारोपण कर रहे वृक्ष समिति के सदस्यों ने आज विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बारिश में भीगते हुए भी कलेक्ट्रेट बंगला रोड पर शुक्ला ग्राउंड के पास वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू, भाजपा नेता भगवंत सिंग विर्क और फोटोग्राफर एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान ने कहा कि फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफर एसोसिएशन के सदस्यों को साथ में लेकर वृक्षारोपण किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने वृक्ष समिति के इस ईश्वरीय कार्य की काफी सराहना की। श्री साहू ने कहा कि निरन्तर वृक्षारोपण करने के वृक्ष समिति के सदस्यों के जूनून को मैं प्रणाम करता हूँ। और अपेक्षा करता हूँ कि ये युवा छिंदवाड़ा को पूरी तरह हरा-भरा करके यहाँ के पर्यावरण को एक मॉडल के रूप में विकसित करेंगे। निश्चित रूप से आज के समय मे वृक्षो की अहमियत और भी ज्यादा बढ़ गई है।वृक्ष समिति के सदस्य द्वारा वृक्ष लगाने के बाद उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठा रहे है । ये बात सबसे ज्यादा अहमियत रखती है।
वृक्षारोपण में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू,जिला मिडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान,उपाध्यक्ष मोरेश्वर हिवसे,देवेंद्र गावंडे,बिट्टू मण्डराह,अंकित सोलंकी,फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिजीत परमार सहित अन्य सदस्य,वृक्ष समिति के आनंद गोहर, मनीष गिरारे, मुनिदत्त दीक्षित सहित अन्य क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »