Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

80 लाख की धोखाधड़ी मामले में सपा के पूर्व विधायक की जमानत अर्जी खारिज

प्रयागराज(kundeshwar times)-  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सईद अहमद को जमीन देने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में उनकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी. पूर्व विधायक के खिलाफ प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में शमीम अहमद ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. इस मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी. बुधवार को अग्रिम जमानत अर्जी पर न्यायमूर्ति राजवीर सिंह ने सुनवाई की. प्रदेश सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता पीसी श्रीवास्तव ने जमानत अर्जी का विरोध किया.

पूर्व विधायक सईद अहमद की ओर से दलील दी गई की उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं. उनके खिलाफ कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है. मामले के विवेचक ने कोई दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र नहीं किए हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि 23 जून 2019 को उसके खिलाफ धारा 406 आईपीसी में चार्जशीट दाखिल की गई. बाद में विवेचक ने एक संपूरक चार्जशीट दाखिल करते हुए धारा 420 आईपीसी भी जोड़ दी जोकि नियमानुसार नहीं है.

जमानत अर्जी का विरोध करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया कि याची ने 80 लाख रुपए प्राप्त किए हैं. सभी भुगतान बैंक अकाउंट के जरिए किए गए हैं. जिसका दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध है. याची ने इससे पहले भी प्राथमिकी रद्द कराने के लिए याचिका दाखिल की थी जो खारिज हो गई. उसके विरुद्ध 15 मुकदमों का अपराधिक इतिहास है. इस मामले में धारा 82 सीआरपीसी के तहत कुर्की की उद्घोषणा जारी हो चुकी है. कोर्ट ने मामले के तथ्यों परिस्थितियों और याची के अपराधिक इतिहास को देखते हुए अग्रिम जमानत अर्जी नामंजूर कर दी.

मामले के अनुसार सईद अहमद ने शमीम अहमद को यह कहते हुए प्लाट देने का वादा किया था कि वह प्रयागराज सहकारी आवास समिति लिमिटेड का सेक्रेटरी है तथा यदि शमीम अहमद उसको 80 लाख रुपए देता है तो वह जमीन की पैमाइश करवाकर बाउंड्री वाल बनवा देगा तथा जमीन का बैनामा करा देगा. इस वादे के अनुरूप शमीम और उसके लड़कों ने शहीद अहमद को 80 लाख रुपए कई किस्तों में अदा किए. लेकिन उसने ना तो जमीन की पैमाइश करवाई, ना जमीन का बैनामा करवाया और ना ही शमीम के रुपए लौटाए. इससे आहत शमीम अहमद को हार्ट अटैक आ गया. वादे से मुकरने के कारण शमीम अहमद ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »