Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हीट वेव लौटने की संभावना, इन जगहों पर तेज बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी, जून के अंत तक मानसून होगा सक्रिय

नई दिल्ली (कुंडेश्वर टाइम्स)- मॉनसून ने दक्षिण-पश्चिम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना शुरू कर दिया है. मॉनसून ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है. हालांकि, उत्तर भारत के लोगों के अभी बारिश का इंतजार करने पड़ेगा.

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में जून के अंत तक बारिश का अनुमान जताया है.

इन क्षेत्रों में होगी अच्छी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों मध्य अरब सागर, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी, उत्तरपूर्वी राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं, इन क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखी जा सकती है.

बंपर कृषि उत्पादन की पूरी संभावना

भारत के बारिश आधारित कृषि क्षेत्र में इस मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बंपर कृषि उत्पादन के साथ ही महंगाई पर लगाम लगने की भी उम्मीद है. आईएमडी ने कहा कि इस मॉनसून सीजन में औसत बारिश लंबी अवधि के औसत का 103 फीसदी रहने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने संवाददाताओं से कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी.

हीट वेव लौटने की भी संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को भविष्यवाणी की कि अगले 5 दिनों में बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ छिटपुट बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. आईएमडी ने आगे बताया कि 2 और 3 जून को राजस्थान में, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 3 और 4 जून को और विदर्भ में 2-5 जून के दौरान हीट वेव की स्थिति लौटने की संभावना है.

बारिश की भविष्यवाणी

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. 2-4 जून के दौरान असम और मेघालय में और 3-6 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है.

-मेघालय में 2 और 3 जून को अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना है.
-अगले 5 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.
-अगले 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट बारिश होगी.
-2-4 जून के दौरान तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में 2, 3, 5 और 6 जून को केरल और माहे में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

कहां पहुंचा मॉनसून?

मॉनसून बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी और मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है. अगले 2 दिनों में मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे सकता है.

इन जगहों पर चलेंगी तेज हवाएं

दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल तट, दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर, अंडमान सागर से सटे दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर 2 और 3 को तूफानी मौसम (हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक) की संभावना है. 4 जून को बंगाल की और 6 जून को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है. अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर 2 और 3 जून को दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु तट और दक्षिण अंडमान समुद्र के ऊपर तेज हवाएं (हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक) चलेंगी. आईएमडी ने इन क्षेत्रों के लिए मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »