Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

फिर शुरू हुआ भारी बारिश का दौर, 24 घंटे होगी इन जिलों में मूसलाधार बारिश,राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है

कहीं-कहीं शनिवार से ही बारिश हो रही है, तो कहीं पर रविवार अलसुबह से बारिश होने लगी.

भोपाल (न्यूज डेस्क-कुंडेश्वर टाइम्स)
राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, कहीं-कहीं शनिवार से ही बारिश हो रही है, तो कहीं पर रविवार अलसुबह से बारिश होने लगी, बारिश एक बार फिर से अपने तेवर दिखाएगी, जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

यहा जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 21 अगस्त को रीवा, भोपाल, ग्वालियर संभागों के साथ ही अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, ङ्क्षछदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, शाजापुर एवं आगर जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों में येला अलर्ट जारी किया गया है, यहां बिजली गिरने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

नदी, तालाब फुल, सुरक्षित रहें
वैसे तो प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते सभी नदियां, तालाब फुल हो चुके हैं, चूंकि दो-चार दिन की राहत के बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ ैहै, ऐसे में अगर बारिश जोरदार होती है, तो बाढ़ आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, इस कारण अगर आप भी घर से बाहर कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़े।
मौसम विज्ञानी और ड्यूटी ऑफिसर एसएन साहू ने बताया कि शहर में अगले एक दो दिन तेज बारिश की स्थिति बन सकती है। रविवार से बारिश की गतिविधि में तेजी आने की संभावना है, इसका कारण यह है कि एक डिप्रेशन उड़ीसा में बना हुआ है, जो आगामी 24 घंटों में छग तक पहुंच सकता है। ऐसे में रविवार और सोमवार को तेज बारिश की स्थिति बन सकती है।
राजधानी में इन दिनों रुक-रुककर बारिश का क्रम लगातार जारी है। पिछले तीन चार दिनों से शहर में बारिश का दौर थमा हुआ था। शनिवार को शहर में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में बादल काफी घने हो गए। इसके बाद अनेक स्थानों पर तेज बौछारे भी पड़ी, तकरीबन आधा घंटे तक शहर के कई हिस्सों में तेज बौछारों का क्रम चलता रहा। इस दौरान शाम 5:30 बजे तक 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर में इस बार अब तक 51 इंच से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है, जो पूरे मानसूनी कोटे से भी 9 इंच अधिक है।
पिछले तीन-चार दिनों तक बारिश से राहत के बाद शनिवार को फिर शहर में मौसम की रंगत बदल गई। दोपहर तकरीबन ढाई बजे आसमान में काले घने बादल छा गए, इस दौरान शहर के कई हिस्सों में 20 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चली। घने बादलों के कारण दोपहर में ही शाम का अहसास हुआ। इस दौरान शहर के कुछ कई हिस्सों में तेज बौछारे पड़ी।   

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »