Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पत्नी ने दी थी पति के हत्या की सुपारी, प्रेमी संग मिलकर रची साजिश,आरोपी गिरफ्तार

बिहार/छपरा(kundeshwartimes)-  बिहार के छपरा के युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है. सारण एसपी ने इस घटना का कारण का खुलासा करते हुए बताया है कि मृतक युवक की पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध था. जिसका उक्त युवक को पता चल गया था, इस पर पति-पत्नी में काफी नोकझोंक भी हुई थी. उसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के संग हत्या की साजिश रची और सुपारी किलर के माध्यम से अपने पति की हत्या करा दी.

क्या है पूरा मामला

 अपहर में बाइक सवार युवक को 24 जुलाई को अपराधियों ने गोली मार दी थी. जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी. मृत युवक आरोहण फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड, आरा का कर्मी था. घटना अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर हाई स्कूल के पास एसएच 104 पर हुआ था. जहां तरैया थाना क्षेत्र उसरी चांदपुरा निवासी ग्रामीण चिकित्सक जिला पार्षद रहे ब्रजेश सिंह के पुत्र 27 वर्षीय कुणाल सिंह जो बाइक पर सवार होकर अमनौर के अपहर हाई स्कूल के पास पहुंचा था. जहां पर उसे अपराधियो ने गोली मार दी थी.

अवैध संबंध में पत्नी ने कराई हत्या

 इस घटना का खुलासा करते हुए सारण एसपी गौरव मंगला ने बताया कि उक्त कांड में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुपारी किलर की गिरफ्तारी के लिए सारण पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गौरतलब हो कि सारण पुलिस ने इस मामले को 4 दिन के अंदर सुलझा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

इनका कहना है

“युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में खुलासा हो गया है. युवक की पत्नी ने ही अपने संबंध की वजह से सुपारी देकर पति हत्या कर दी थी. मामले में युवक की पत्नि और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है.”-

गौरव मंगला, एसपी, सारण

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »