Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आशुतोष शाही हत्याकांड का मुख्य आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा बिहार

मुजफ्फरपुर(kundeshwartimes) बिहार के कुख्यात अपराधी गिरोह शंभू मंटू गिरोह में शामिल कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद को पटना एसटीएफ की टीम ने धर दबोचा है. ये गिरप्तारी गुप्त सूचना के अधार पर तमिलनाडु के रामेश्वरम बीच के पास से हुई है. मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में इसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसके बाद पुलिस की टीम और पटना एसटीएफ लगातार गिरफ्तारी के लिए खाक छान रही थी.
मुजफ्फरपुर की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों कुख्यात आरोपी दिल्ली चले गए थे और वहां से मुंबई फिर वहां से चेन्नई गए थे. एसटीएफ टीम इस घटना के बाद से ही लगातार इनका लोकेशन ट्रेस कर रही थी, लेकिन दोनों बार-बार अपना लोकेशन और सिम दोनों बदल रहे थे. आखिरकार बुधवार की शाम मिले पुख्ता सुराग पर बिहार एसटीएफ ने काफी मशक्कत के बाद कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद को धर दबोचा. दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है.।

मेयर समीर हत्याकांड का वारंटी है गोविंद

आपको बता दें कि पूर्व में मुजफ्फरपुर के मेयर समीर कुमार हत्याकांड मामले में भी शूटर गोविंद पर वारंट है कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पुलिस की टीम को फिलहाल बड़ी राहत मिली है. प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में मुख्य अभियुक्त सहित अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें मुख्यतः कुख्यात मंटू शर्मा, शूटर गोविंद, प्रॉपर्टी डीलर विक्रांत शुक्ला उर्फ विक्कू शुक्ला, एक पूर्व पार्षद भी शामिल है.

अधिकारी ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

वहीं, नामजद घायल अभियुक्त अधिवक्ता की गिरफ्तारी पर न्यायालय से रोक लगी हुई है और 5 तारीख को एडीजे 14 की कोर्ट में जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी. कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद की गिरफ्तारी की पुष्टि एसटीएफ के एक अधिकारी ने कर दी है।

प्रॉपर्टी डीलर और दो बॉडीगार्ड की हुई थी मौत

आपको बता दें कि बीते 22 जुलाई को बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके दो बॉडीगार्ड को गोली मार दी थी. इस फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उन्हें बचाने आए उनके तीन बॉडीगार्ड को भी गोली लगी. इनमें से दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. अब तक इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस अब आगे की तफ्तीश में जुटी है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »