Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

AAP की प्रदेश उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पति ने ऑफिस में चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग घायल

ग्वालियर(kundeshwartimes)-  मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच आप पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि राय गुप्ता पर हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि हमला नेत्री के पति द्वारा ही किया गया है. बीती रात दीवाली के पूजन को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था. जिसके बाद पति ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर क्षेत्र में आप नेत्री रुचि गुप्ता का फिटनेस एंड ब्यूटी सेंटर है. जहां बीती रात रविवार को वह पूजन के लिए पहुंची थी. पूजन कर रही थी, तभी आप नेत्री का पति संदीप ठाकुर ब्यूटी सेंटर पर पहुंचा और बिना कुछ कहे ही मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसे मौके पर मौजूद फिटनेस सेंटर के स्टाफ ने जब रोकना चाहा तो वह पिस्तौल लहराते हुए मौके से भाग खड़ा हुआ. इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की. जहां उसे 32 बोर के दो खाली खोखे मिले।

मौके से फरार हुआ हमलावर पति

बताया जा रहा है कि इस दौरान दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो कुछ समय से आप नेत्री रुचि गुप्ता और उनके पति संदीप ठाकुर के बीच विवाद चल रहा था। वहीं सेंटर पर रुचि गुप्ता पूजा करने पहुंची। तभी उसके पति संदीप ठाकुर वहां आ गया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में केंद्र के दो कर्मचारी उज्जवल त्यागी और निखिल शर्मा घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. केंद्र के अन्य कर्मचारियों ने जब संदीप ठाकुर को पकड़ने का प्रयास किया. तो वह अपनी कर से मौके से फरार हो गया.
तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा है कि घटना में घायल हुए

कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आप पार्टी नेत्री और पति के बीच डिवोर्स का मामला चल रहा है, उसी को लेकर पति ने हमला किया था।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »