Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

CM राइज स्कूल के तीन शिक्षकों की कार ने मारी टक्कर, 2 की मौत और 1 गंभीर, मंडला में भी हुआ हादसा

मुरैना/मंडला(kundeshwartimes)- जिले की पोरसा तहसील के नगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओरेठी गांव के पास बुधवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें सीएम राइज स्कूल से घर के लिए लौट रहे बाइक पर सवार 3 शिक्षकों को एक कार ने कुचल डाला. जहां दो शिक्षकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक गंभीर घायल शिक्षक को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि उसका चालक फरार बताया गया है.

स्कूल से घर जा रहे तीन शिक्षकों को कार ने मारी टक्कर

 जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम नगरा थाना क्षेत्र के रजोधा गांव में स्थित शासकीय सीएम राइज स्कूल में पदस्थ दो अतिथि शिक्षक शिवकुमार तोमर जनकपुर रजोधा, कृष्ण बिहारी चौबे और शिक्षक दीनदयाल त्यागी बुधवार शाम 4:30 बजे स्कूल बंद होने के बाद एक बाइक पर सवार होकर पोरसा के लिए निकले थे. जैसे ही उनकी बाइक ओरेठी गांव के पास पहुंची तो तेज गति से आ रही कार क्रमांक यूपी 93 AK 9292 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी. घटना में शिक्षक दीनदयाल त्यागी और अतिथि शिक्षक कृष्ण बिहारी चौबे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक अतिथि शिक्षक शिव कुमार तोमर गंभीर घायल को ग्वालियर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है.

घटना में 2 की मौत 1 गंभीर

वहीं घटना देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया. पुलिस द्वारा मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पोरसा अस्पताल भेजे गए हैं. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ दुर्घटना हत्या का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में ASP अरविन्द ठाकुर का कहना है की “कार ने एक बाइक को टक्कर मारी. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक गंभीर घायल को ग्वालियर के लिए रेफर किया है. तीनों शिक्षक थे, और स्कूल बंद होने के बाद तीनों घर जा रहे थे।

मंडला में भी सड़क हादसा

 मण्डला में विश्व आदिवासी दिवस के दौरान नैनपुर के मंडी प्रांगण से आदिवासियों द्वारा रैली का आयोजन किया गया. जब यह रैली वापस जा रही थी. उसी दौरान एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन व्यक्ति सवार थे, जो कि सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया. जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो व्यक्तियों को मामूली चोट आई है. मरने वाला व्यक्ति गोकुल थाना टिकरा टोला ग्राम का बताया जा रहा. घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने 108 वाहन के द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »