Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

EKYC (ई केवाईसी) के नाम से हो रही फ्रॉड गिरी,आरबीआई ने लोगों को सतर्क रहने के लिए जारी की गाइडलाइन, जानिए क्या करना चाहिए

नई दिल्ली (kundeshwartimes)- बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी अपडेट किए जाने के नाम किए किए जा रहे फ्रॉड को लेकर नागरिकों को आगाह किया है. आरबीआई ने कहा कि हाल के दिनों में केवाईसी अपडेट करने की आड़ में कई कस्टमर्स फ्रॉड का शिकार हुए हैं।

ऐसी कई शिकायतें सामने आई है. ऐसे में आरबीआई ने नागरिकों से सावधानी बरतने और नुकसान से बचने के लिए संभलकर रहने और ऐसे फर्जीवाड़े से खुद को बचाने की नसीहत दी है।

आरबीआई ने प्रेस रिलीज जारी बताया कि किस प्रकार केवाईसी अपडेट करने के नाम लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है. ऐसे मामलों में फ्रॉड करने के लिए पहले कस्टमर्स के पास फोन कॉल, एसएमएस या ईमेल के जरिए मैसेज आता है. जिसके जरिए कस्टमर्स की निजी जानकारियां का खुलासा कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की जाती है. इसके अलावा उनके खाते का लॉगिन डिटेल्स मांगा जाता है या फिर उन्हें मैसेज के जरिए लिंक भेजकर अनऑथराइज्ड या अनवेरिफाइड एप मोबाइल फोन फर इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है।

ऐसे मैसेज में अगर कस्टमर उसका पालन नहीं करता है तो गलत तौर पर जल्दबाजी दिखाने की कोशिश की जाती है या फिर अकाउंट को ब्लॉक, फ्रिज या फिर बंद करने की धमकी देकर कस्टमर्स पर दबाव बनाया जाता है. जब कस्टमर्स अपनी निजी जरुरी जानकारियां या फिर लॉगिन डिटेल्स साझा कर देते हैं तो फ्रॉड करने वाले को अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है जिसके बाद वो फ्रॉड को अंजाम देता है।

आरबीआई ने फाइनेंशियल सायबर फ्रॉड के मामलों में नागरिकों से फौरन नेशनल सायरबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या फिर सायबर क्राइम हेल्फलाइन नवंबर 1930 डायल कर फौरन शिकायत दर्ज कराने की नसीहत दी है. आरबीआई ने नागरिकों से क्या करने और क्या नहीं करने के लिए गाइडलाइंस भी जारी किया है।

क्या करना चाहिए

केवाईसी अपडेशन के लिए अनुरोध करने पर सीधे पहले अपने बैंक या वित्तीय संस्थान से संपर्क कर मदद मांगे।

आधिकारिक वेबसाइट्स और सोर्स के जरिए ही बैंक और वित्तीय संस्थान का कॉन्टैक्ट नंबर या कस्टमर केयर फोन नंबर लें।

सायबर फ्रॉड की घटना होने पर फौरन बैंक या वित्तीय संस्थान को सूचित करें।

क्या ना करें

बैंक अकाउंट के लॉगिन डिटेल्स, कार्ड की जानकारी, पिन, पासवर्ड, ओटीपी किसी के साथ साझा ना करें।

केवाईसी डॉक्यूमेंट की कॉपी अज्ञात या अज्ञात व्यक्तियों या संगठनों के साथ साझा ना करें।

असत्यापित अनधिकृत वेबसाइटों या एप्लिकेशन के माध्यम से कोई भी संवेदनशील डेटा जानकारी साझा न करें।

मोबाइल या ईमेल पर प्राप्त संदिग्ध या असत्यापित लिंक पर क्लिक न करें।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »