Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ग्रामोदय यूनिवर्सिटी चित्रकूट अब एपीएस यूनिवर्सिटी रीवा व अटलबिहारी यूनिवर्सिटी बिलासपुर के साथ मिलकर अपनी शैक्षणिक व अनुसंधान गतिविधिया संचालित करेंगी

अकादमिक परस्पर सहयोग के लिए अनुबंध की लीक से अलग तीन विश्वविद्यालयो ने संयुक्त अनुबंध में किया हस्ताक्षर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों का चित्रकूट में दिखा प्रभाव

चित्रकूट (kundeshwartimes)-23 फरवरी 2023। भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की परिकल्पना व कार्यशैली के अनुरूप सरकार द्वारा स्थापित महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के यथार्थ प्रभाव की झांकी अकादमिक परस्पर सहयोग के लिए रजत जयंती भवन स्थित कुलपति कार्यालय में हुए अनुबंध कार्यक्रम में दिखी। 22 फरवरी 2023 को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भरत मिश्रा, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा ( मध्य प्रदेश) के कुलपति प्रो राजकुमार आचार्य और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर ( छत्तीसगढ़) के कुलपति प्रो एडीएन बाजपेयी ने अकादमिक गतिविधियों, शोध, संस्कृति, शोध प्रकाशन, अकादमिक पाठ्यक्रम और शोध परियोजनाओं में परस्पर सहयोग के लिए संयुक्त एमओयू में हस्ताक्षर किए और साथ मिलकर परस्पर सहयोग से काम करने की कार्ययोजना तैयार की।
तीनों विश्वविद्यालयो के कुलपतियों ने इस विशिष्ट नवाचार के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माना कि दो विश्वविद्यालय परस्पर सहयोग के लिए सामान्यतया अनुबंध करते हैं किंतु एक साथ तीन विश्वविद्यालयों द्वारा अकादमिक परस्पर सहयोग के एएमयू हस्ताक्षर करना विशिष्ट महत्व रखता है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर स्थित रजत जयंती भवन में सम्पन्न संयुक्त अनुबंध कार्यक्रम में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर आरसी त्रिपाठी , कुलानुशासक डॉ विजय सिंह परिहार और जनसंपर्क अधिकारी डॉ जय प्रकाश शुक्ल प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे तथा एपीएस विश्वविद्यालय व अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव, शिक्षक एवं अधिकारी वर्चुअल माध्यम से इस संयुक्त अनुबंध कार्यक्रम के साक्षी बने।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »