Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बिपरजॉय के कहर से गुजरात मे तबाही, दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश, जालौर पहुंची NDRF टीम

गुजरात(kundeshwartimes)-  दक्षिण-मध्य अरब सागर से उठा बिपरजॉय तूफान 16 जून को गुजरात में लैंडफाल के बाद अब राजस्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा है कि तूफान जैसे-जैसे कमजोर और गहरे दबाव में परिवर्तित हो रहा है, तो इससे दक्षिण राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान सरकार के अनुरोध पर हमने एक टीम जालौर में पहुंचा दी है। इसके अलावा हमारी कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में भी 5 टीमें तैनात हैं।

गुजरात के 940 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

गुजरात में बिपरजॉय ने 940 गांवों को प्रभावित किया है। तूफान की चपेट में आने से दो लोगों की मौत की सूचना है। मौसम विभाग के अनुसार बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण कई राज्यों में मौसम प्रभावित हुआ है। इस चक्रवाती तूफान के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश होगी।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि चक्रवात बिपरजॉय उत्तर पूर्व की ओर मूव किया और जखाऊ बंदरगाह, गुजरात के करीब पाकिस्तान तट से सटे सौराष्ट्र-कच्छ को पार किया। चक्रवात अब समुद्र से जमीन की ओर बढ़ गया है और सौराष्ट्र-कच्छ की ओर केंद्रित है। चक्रवाती तूफान प्रचंड गंभीर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में बदल गया है। 16 जून की शाम को चक्रवाती तूफान डिप्रेशन में बदल जाएगा। महापात्र ने कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज 2:30 बजे नलिया से 30 किमी उत्तर में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर केंद्रित था। इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 16 जून की सुबह तक चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने और उसी शाम तक दक्षिण राजस्थान में चक्रवात के डिप्रेशन में जाने की उम्मीद है।

99 ट्रेनें निरस्त, रेल मंत्री ने की समीक्षा

चक्रवाती तूफान के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इधर दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चक्रवात बिपरजॉय को लेकर अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की फिलहाल गुजरात में पोर्ट बंद कर दिए गए हैं। उड़ानें एवं ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। पश्चिम रेलवे ने लगभग 99 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।

गुजरात के 45 गांवों में बिजली व्यवस्था प्रभावित

गुजरात के मोरबी में बिजली व्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बिजली विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक तेज हवाओं से बिजली के तार और खंभे टूट गए, जिससे मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली नहीं थी, जिसमें से 9 गांवों में बिजली बहाल करने का काम चल रहा है बाकी गांवों में हमने बिजली बहाल कर दी है। गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि चक्रवाती तूफान फिलहाल कच्छ-पाकिस्तान सीमा को टच कर रहा है और हवा की औसत गति 78 किमी प्रति घंटा रही। कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ने से बिजली नहीं रही। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार तूफान कल दक्षिणी राजस्थान पहुंचेगा और वहां पर बारिश होगी। निचले इलाकों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है, बाढ़ आने के आसार हैं। आज गुजरात में बारिश होने की संभावना है जिसमें कच्छ, पाटन, बनासकांठा में ज्यादा बारिश होगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »