Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ाएगी परेशानी, अभी कितने दिन रहेगी मौसम में नमी,जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए मध्यप्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान

कुंडेश्वर टाइम्स (भोपाल -न्यूज डेस्क)- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 8 और 9 मई को पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है. फिलहाल मौसम विभाग लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन पर निगाह रख रहा है.

: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से मिल रही राहत में अब कमी आने लगेगी. आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा. प्रदेश में 10 मई तक गर्मी का रुख नरम ही बना रहेगा. इसके बाद तापमान ऊपर जाने की संभावना है. हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 और 9 मई को पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है. फिलहाल मौसम विभाग लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन पर निगाह रख रहा है.

इस बीच मध्य प्रदेश में बादल छाने की वजह से अभी गर्मी में कुछ कमी देखने को मिली है. मालवा जोन की बात की जाए तो शनिवार को यहां पर अधिकतम तापमान 39 और 40 डिग्री के आस-पास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच दर्ज हुआ. मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र कुमार गुप्ता के मुताबिक 10 मई तक मौसम नरम रहेगा, लेकिन पारा धीरे-धीरे ऊपर चढ़ता जाएगा. उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान की वजह से गर्मी का असर थोड़ा कम दिखाई देगा, मगर अब धीरे-धीरे मौसम गर्म होना शुरू हो जाएगा.

छंटने लगे हैं बादल

उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में फिर से पारा 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है. अभी पारे के उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र कुमार गुप्ता के मुताबिक मौसम विभाग लगातार मौसम में आ रहे परिवर्तनों पर नजर रखे हुए है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल की वजह से पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब बादल छंटना शुरू हो गए हैं. इसी वजह से धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »