Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्‍यप्रदेश में मौसम का बिगड़ा मिजाज, रीवा, सागर, ग्‍वालियर-चंबल संभाग में बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी

भोपाल (कुंडेश्वर टाइम्स) हवाओं का रुख बदलने और अलग-अलग स्‍थानों पर चार वेदर सिस्‍टम की सक्रियता की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। वातावरण में आ रही नमी के चलते प्रदेश के अनेक हिस्‍सों में बादल छा रहे हैं। इसके साथ-साथ हवा का रुख बदलने से फिलहाल कड़ाके की ठंड से भी राहत मिल गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कही वर्षा दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्‍क रहा। सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कही-कहीं हल्‍के से मध्यम कोहरा रहा। कोहरा रहा। ग्वालियर एवं दतिया में तीव्र शीतल दिन रहा।

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, सागर, ग्‍वालियर व चंबल संभागों के जिलों में तथा विदिशा एवं रायसेन में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने, ओलावृष्‍टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, सीहोर, राजगढ़, होशंगाबाद, नौगांव, मंदसौर, आगर, शाजापुर, उमरिया, कटनी एवं जबलपुर जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान के बीच ट्रफ के रूप में सक्रिय है। दक्षिणी पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन चार वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने के कारण मौसम का मिजाज बदलने लगा है शनिवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजधानी में भी दोपहर बाद बादल छाने के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं इस दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »