Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मोहर्रम का मेला देखने गई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

बिहार/अररिया(kundeshwartimes)- बिहार के अररिया में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. इस मामले में फारबिसगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जानकारी पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई. इस कांड में शामिल दो अभियुक्त मोहम्मद अशफाक पिता मो. वजीर व मोहम्मद मुस्ताक, पिता खुर्शीद को गिरफ्तार किया गया जो मोती टप्पू पथरहा थाना घूरना अररिया का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि इस कांड को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मेले से गायब हो गई थी लड़कीः जानकारी के अनुसार 28 जुलाई की रात मुहर्रम का मेले का फायदा उठाकर बदमाशों ने 17 वर्षीय नाबालिक के साथ गांव के ही पाट खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता की मां के अनुसार मोहर्रम जुलूस देखने के कर्म में उसकी लड़की गायब हो गई. काफी खोजबीन के बाद गांव में ही बगल में पाट के खेत में अर्धनग्न अवस्था में उसकी बेटी मिली. वहां से दो लड़का को भागते देखा.

लोगों ने आरोपी को पकड़ाः महिला के हल्ला गुल्ला करने पर ग्रामीणों द्वारा दोनों युवक को पकड़ लिया गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस द्वारा जांच उपरांत दोनों आरोपी को पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पहले भी इस तरह की घटना हुई हैः गौरतलब हो कि गत दिन पूर्व ही नरपतगंज थाना क्षेत्र में पति को बंधक बनाते हुए तीन युवकों द्वारा गैंग रेप किया गया था. इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबन कर दिया गया था. इसके बाद जिले के फारबिसगंज में यह दूसरी घटना घटी, जिसकी जांच की जा रही है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »